शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु
Betul Local News/मुलताई। पवित्र नगरी में वैकुंठ चतुदर्शी पर ताप्ती तट स्थित सत्यनारायण मंदिर में हरिहर मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोमवार रात ताप्ती तट से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला पुरूष एवं बच्चे शामिल हुए। सत्यनारायण मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने बताया कि वैकुंठ चतुदर्शी पर सत्यनारायण मंदिर एवं तप्तेश्वर मंदिर में हरिहर मिलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तप्तेश्वर महादेव भ्रमण के लिए निकले और सत्यनारायण मंदिर के विष्णु भगवान को सृष्टि का भार सौंपे। उन्होने बताया कि ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने भगवान विष्णु को इस पावन दिन सृष्टि का भार सौंपा था। उन्होने बताया कि पवित्र नगरी मुलताई में भी हरिहर मिलन का आयोजन किया गया जिसमें भगवान शिव एवं विष्णु आपस में मिले। इस अवसर पर सोमवार रात भगवान की भ्रमण यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
BETUL NEWS: स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा मुलताई न्यायालय का शौचालय

