Betul Local News/मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गायत्री शक्ति पीठ के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों साधक भाई-बहनों ने उपस्थित होकर राष्ट्र के नव निर्माण हेतु आहुतियां समर्पित कीं। कार्यक्रम के दौरान मुंडन संस्कार, पुंसवन संस्कार, विद्यारंभ एवं अन्नप्राशन सहित अनेक संस्कार निःशुल्क सम्पन्न कराए गए। यज्ञ के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जिला समन्वय समिति सदस्य टी.के. चौधरी ने पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर सम्पत राव धोटे,यादोराव निंबालकर, नारायण देशमुख, रामदास गडेकर, अमृत राव बारंगे, घनश्याम साहू, अनिल परिहार, योगेश साहू, निर्मला चौधरी, मीरा देशमुख, वेणुताई माथनकर, रामदास देशमुख, सुरेश पवार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाई-बहन उपस्थित रहे।
Read Also: सेवानिवृत्त सहायक यंत्री रमेश गव्हाड़े के पुत्र की दुर्घटना में मृत्यु

