Betul Local News/मुलताई। प्रभात पट्टन के ग्राम वायगांव में आगामी दिसंबर माह में होने वाले 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के सफलता हेतु शांतिकुंज हरिद्वार से शक्ति कलश लाने हेतु वायगांव से 40 सदस्यों का दल आज सुबह हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। सर्वप्रथम सभी लोग ग्राम के प्रसिद्ध राम मंदिर प्रांगण में पहुंचे जहां राम मंदिर समिति द्वारा उन सभी लोगों का तिलक लगाकर उनकी सफलतम यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी गई तत्पश्चात सभी लोग हरिद्वार के लिए रवाना हुए ।टोली नायक सुभाष कुम्भारे ने बताया कि ग्राम के 40 सदस्यों का दल लगभग एक सप्ताह तक हरिद्वार दर्शन भ्रमण करने के पश्चात शक्ति कलश लेकर वापस ग्राम वायगांव पहुंचेगा।
Betul Samachar- युवा उठाने लगे मेले में झूलों का आनंद, सुनाई आने लगी रोमांचक आवाजें

