Betul Local News: मां की स्मृति को पौधारोपण के माध्यम से सहेजना पुनीत कार्य बड़ोनिया !!

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News: स्थानीय अंबेडकर प्रांगण में उपाध्याय परिवार द्वारा श्रीमती लीलाबाई उपाध्याय की स्मृति में 11 पौधों का पौधों रोपण किया गया वकील शिवम उपाध्याय एवंम पर्यावरण मित्र नीलेश मालवीय ने बताया कि हम प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए अंबेडकर अनुयायियों बौद्ध भिक्षु एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्य नगरपालिका के सहयोग सेआज अंबेडकर प्रांगण कि साफ सफाई कर पौधों का रोपण कर रहे है इस अवसर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी शैलेंद्र बड़ोनिया तहसीलदार पूनम साहू ने उपस्थित प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि मां की स्मृति को पौधारोपण के माध्यम से सहेजना पुनीत कार्य है यह पौधे बड़े होकर पक्षियों के आश्रय स्थल बनेंगे राहगीर के लिए ठंडी छांव प्रदान करेंगे शहर की सुंदरता को भी बढ़ाएंगे इस प्रकार का पुनीत कार्य समाज में अच्छा मैसेज प्रदान करता है लोगों को रचनात्मक कार्य करने के लिए जागरूक भी करता है यशवंत झरबड़े शेषराव चौकीकर शिव प्रसाद गुजरे विजय अतुलकर ने बताया कि पोस्ट ऑफिस के सामने अंबेडकर प्रांगण में पूर्व में अनेको बार पौधे लगाए गए किंतु ट्री गार्ड एवं पौधों की सुरक्षा न होने से पौधों को नुकसान हो जाता था वार्ड पार्षद खुशबू अतुलकर के प्रयास से अंबेडकर प्रांगण की बाउंड्री बाल का निर्माण हुआ हाई मास्क भी लग गया है अब यह पौधे इस प्रांगण की सुंदरता को चार चांद लगाएगी नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे उपाध्यक्ष किशोर माथनकर ने प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर पालिका की ओर से पौधों के पालन पोषण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी पानी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी हमारी रहेगी पौधों के लिए ट्री गार्ड व्यापारी होजेफा रजा ने प्रदान किए बौद्ध भिक्षु ने प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है हम सभी को यह धर्म निभाना चाहिए एसडीओपी मयंक तिवारी ने पौधोंरोपण करते हुए आमला शहर को हरा भरा करने में उपाध्याय परिवार के प्रयासों की सराहना की जानी चाहिए कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी राजस्व अधिकारी बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे

Betul Latest News: वायुसेना लगवा रही जालीदार फेंसिंग, व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर किया विरोध

Leave a Comment