Betul Local News: सर्प मित्र श्रीकांत विश्वकर्मा का गायत्री परिवार द्वारा सम्मान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                  सांप निकलने पर तत्काल पहुंचते हैं मौके पर

Betul Local News/मुलताई। पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत गायत्री परिवार द्वारा जन-जन को पौधारोपण के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही जन्मदिवस, विवाह दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के अवसर पर भी पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण हेतु वन्य जीवों की सुरक्षा को भी अत्यंत आवश्यक मानते हुए एक प्रेरणादायी पहल की गई। ग्राम परमंडल निवासी रघुनाथ विश्वकर्मा के पुत्र श्रीकांत विश्वकर्मा ने विषैले सर्पों को सुरक्षित पकड़ने में विशेष महारत हासिल की है। किसी भी घर या आसपास के क्षेत्र में सर्प निकलने की सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचकर बड़े से बड़े विषैले सर्पों को सुरक्षित पकड़ते हैं और उन्हें जंगल में छोड़ देते हैं। इससे एक ओर आमजन की जान की रक्षा होती है, वहीं दूसरी ओर वन्य जीवों एवं सर्पों का संरक्षण भी सुनिश्चित होता है। अपनी जान को जोखिम में डालकर वन्य जीवों को सुरक्षित पकड़कर उन्हें पुनः प्राकृतिक वातावरण में छोड़ने के सराहनीय कार्य, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण में दिए जा रहे योगदान को देखते हुए गायत्री परिवार मुलताई द्वारा श्रीकांत विश्वकर्मा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के तहसील समन्वयक नारायण देशमुख, मुख्य ट्रस्टी यादोराव निंबालकर, पी.आर. बोड़खे, राजेंद्र देशमुख, रवि खाड़े, गुलाबराव देशमुख, सुरेश माकोड़े, वासुदेव सूर्यवंशी, डॉ. रामदास गढ़ेकर, बारस्कर जी, बोड़खे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read Also: हरदोली डेम फ़िल्टर प्लांट के रखरखाव में लापरवाही की शिकायत पर पार्षद ने किया निरीक्षण

Leave a Comment