Betul Local News: ताईखेड़ा में विधायक देशमुख ने किया पदयात्रा का स्वागत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/मुलताई। ताप्ती उद्गम स्थल से प्रारंभ मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा के ग्राम ताईखेड़ा पहुंचने पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया तथा वे यात्रा में शामिल हुए। सुबह पवित्र नगरी से प्रारंभ होकर पदयात्रा दोपहर ताई खेड़ा पहुंची जहां पहले से मौजूद विधायक देशमुख ने ग्रामीणों के साथ पदयात्रियों को पुष्प हार पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर पद यात्रियों का भव्य स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने मां ताप्ती की आरती की तथा पदयात्रियों को भोजन कराया। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा मां ताप्ती का धार्मिक महत्व बताने के साथ ही नदियों तथा तटों को स्वच्छ तथा प्रदूषण मुक्त रखने के लिए भी जागरूक कर रही है। इस यात्रा में मां ताप्ती के प्रभाव से आध्यात्मिक ऊर्जा का भी अनुभव होता है । देशमुख ने कहा कि नगर सहित क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे यही उनकी मां ताप्ती से कामना है।पदयात्रा में विधायक चंद्रशेखर देशमुख के साथ भाजपा वरिष्ठ नेता राजेश पाठक, प्रभात पट्टन भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश धाकड़ सहित अन्य लोग शामिल हुए l

Betul Ki Khabar- 50 लाख से होगा ताप्ती जल आवक मार्ग का सुधार एवं घाटों का सौंदर्याकरण

Leave a Comment