मेला मैदान पर भव्य सत्संग का हुआ आयोजन, दूर दूर से पहुंचे श्रृद्धालु
Betul Local News/मुलताई। पवित्र नगरी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मेला मैदान पर भव्य सत्संग का आयोजन किया गया जिसमे दूर दूर से श्रृद्धालु पहुंचे एवं धर्मलाभ प्राप्त किया। आयोजन के संबंध पटेल वार्ड पार्षद सुरेश पौनीकर ने बताया कि श्री विभु जी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार नगर के मेला ग्राउंड में सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के आत्मनुभावी शिष्य महात्मा श्री सौम्यानंद जी एवं महात्मा श्री भावानंद जी के मुखारविंदु से सत्संग एवं प्रवचनों का आयोजन हुआ । महात्मा श्री सौम्यानंद ने कहा कि यह मानव जीवन बेशकीमती है ,आज का मानव माया के बंधन में बंध कर अपने वास्तविक स्वरूप को भूल चुका है वह नहीं जानता कि उसको मानव शरीर प्रभु के भजन करने को मिला है। वह सांसारिक सुख के चक्कर में परमात्मा से दूर होता जा रहा है और अपने सोने जैसे जीवन का नाश कर रहा है । अगर मनुष्य को अपना कल्याण करना है भगवान के शरणागत होना है तो समय के सदगुरु की शरण में जाना होगा तभी मानव का कल्याण होगा । कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सुरेश पौनीकर पटेल वार्ड पार्षद , अजय यादव नगर पालिका सभापति, धोत्रे गुरुजी शाखा प्रधान सोनू खोसे, कैलाश साहू मोरखा, कमलाकर सोनी मौजूद रहे । यह कार्यक्रम मानव उत्थान सेवा समिति शाखा मुल्ताई के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
Read Also: मुलताई के यश कलसूले का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबॉल टूर्नामेंट के लिए चयन

