Betul Local News- विशेष कला के धनी होते हैं विश्वकर्मा समाज के लोग

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                              वायगांव में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

Betul Local News/मुलताई। प्रभात पट्टन विकासखंड के ग्राम वायगांव में भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु विश्वकर्मा के छायाचित्र की का पूजा अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय सुखदेव पांसे, पूर्व जनपद सदस्य प्रमोद धोटे, ग्राम पटेल सहादेव धोटे, ग्राम पंचायत सचिव अजय निराटकर , जनपद सदस्य जयश्री भोजराज पाटनकर उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए पांसे ने कहा कि विश्वकर्मा कामगार बंधु विशेष कला के धनी होते हैं जो उन्हें प्रकृति प्रदत्त है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा समाज अपनी कला के माध्यम से निरंतर उन्नति कर रहा है। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र से लोग शामिल हुए जिसमें मासोद से गेंदराव, श्यामराव, माणिकराव , नामदेव सावरकर, मुलताई से गुलाबराव बालापुर, बोर पेंड से दिनेश ,सुरेश कोलनकर, प्रभु सिमनापुरे, सावंगी से शंकर निराटकर, बघोड़ा से पांडुरंग रावत, गोपालराव धुर्वे, धाबला से फतेराम पवार, विजय धोटे, ज्ञानेश्वर नेवारे, रमेश कोल्हे, चक्रभान काले, राहुल पेरे , राजेश माकोड़े, मनीष देशमुख, सागर घोडकी, किशोर घोडकी एवं सुनील निंबालकर उपस्थित रहे। समिति के वासुदेव पातुलकर ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया

Read Also: सांसारिक सुख के लिए मानव परमात्मा से दूर होता जा रहा है – सौम्यानंद

Leave a Comment