चिचोली में महाशिवरात्रि पर सात दिवसीय भागवत कथा का भव्य आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News:- चिचोली पूरे प्रदेश में संत शिरोमणि तपश्री बाबा आश्रम के लिए प्रसिद्ध है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आश्रम परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान व्यासपीठ से पंडित आशीष दुबे ने संस्कारिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इस बात पर जोर दिया की बच्चों को बचपन से ही नैतिक मूल्यो और मर्यादा की शिक्षा देनी चाहिए ताकि वे जीवन की चुनौती का सामना धर्म के मार्ग पर चलकर कर सके इस मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने भगवान नाम की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि नाम स्मरण से ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। तप श्री बाबा आश्रम में आयोजित इस सात दिवसीय भागवत कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। पंडित आशीष दुबे द्वारा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक व्यासपीठ से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के इस आध्यात्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Betul Ki Khabar: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी बनाने की मांग

Leave a Comment