Betul Local News- आज होगी श्री राम दरबार एवं शनिदेव प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                    डहुआ में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन

Betul Local News/मुलताई। ग्राम डहुआ में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत श्रीराम दरबार एवं शनि देव की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह किया जा रहा है। 11 फरवरी को कलश यात्रा एवं भव्य झांकी के बाद 12 फरवरी को अभिषेक शुद्धिकरण एवं स्नान परायण का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसके बाद 13 फरवरी को प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा, हवन पूजन के साथ विशाल भंडारा संपन्न होगा। हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में के संबन्ध में ग्राम के मनोज बारंगे ने बताया कि श्री रामायण मंडल एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्रीराम दरबार एवं शनि देव की प्रतिमा की स्थापना की जा रही है जिसके तहत 13 फरवरी शुक्रवार को प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें डहुआ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होने बताया कि प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें धार्मिक झांकियां प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रही। कलश यात्रा में गांव की श्रद्धालु महिलाएं कलश लेकर चल रही थी। कलश यात्रा गांव में भ्रमण के उपरांत मंदिर प्रांगण पहुंची जहां अन्य कार्यक्रम संपन्न हुए।

Read Also: 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ए-प्लस ग्रेड लाने पर छात्रा महक परवीन सम्मानित

Leave a Comment