मासोद में साईं प्रतिमा स्थापना की दसवीं वर्षगांठ मनाई
Betul Local News/मुलताई। मासोद में साईं प्रतिमा स्थापना की दसवी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई । सोमवार सुबह से साई मंदिर में पूजन का दौर शुरू हो गया जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ पर साई मंदिर से साई पालकी, शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई जो ग्राम के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए वापिस साई मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा व कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए । ग्राम भ्रमण के दौरान पालकी और कलश यात्रा पर ग्रामीणों ने फूल बरसाए एवं जगह जगह स्वागत किया। इसके उपरांत साई बाबा की महा आरती कर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से ग्राम की सुख शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना के साथ भजन कीर्तन किए।
Betul Samachar: दोषियों की गिरफ्तारी व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
समिति के सदस्य संतोष देशमुख, ईश्वर कोसे, ज्ञानदेव कुंभारे, राजेंद्र दियावार ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से साई बाबा प्रतिमा स्थापना वर्षगांठ लगातार दस वर्ष से मनाया जा रहा है । चैन सिंह ठाकुर, सदाशिव गडेकर,संजू माथनकर,नामदेव आसोलकर,पप्पू देशमुख,मनोहर सावरकर ने बताया कि साई पालकी भ्रमण के साथ ग्राम के सभी देवी देवता का पुजन एवं ध्वज अर्पित कर ग्राम के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विशाल प्रसादी भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें मासोद सहित हिवरखेड,सावंगी,वाय गांव, जामगांव, शिरडी, साईखेडा , डोंगरपुर आदि गांव के हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की।

