हनुमान प्रतिमा के 10वें स्थापना दिवस पर भव्य सुंदरकांड एवं भजन संध्या संपन्न

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                             कामधेनु नगर में लगी श्रृद्धालुओं की भीड़

Betul Local News/मुलताई। नगर के नेहरू वार्ड स्थित कामधेनू नगर में हनुमान प्रतिमा के 10 वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

कामधेनू नगरवासियों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ के साथ भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। आयोजन समिति के सदस्य गणेश साहू, सोनू साहू, राम प्रसाद देशमुख, नंदू पवार, कमल पवार, चंदन भैया, पंकज बिहारे, ललित साहू एवं शेखर साहू ने बताया कि हनुमान जी के स्थापना दिवस पर प्रतिवर्ष भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों सहित विधायक चंद्रशेखर देशमुख भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समस्त कामधेनू नगरवासियों द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

Betul News Today- मेन रोड तक पसरा बाजार, हो सकती है गंभीर दुर्घटना

कार्यक्रम के अंत में सुंदरकांड पाठ के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई, जिसे ग्रहण कर भक्तों ने हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Comment