Betul Local News: पूज्य शंकराचार्य धर्म की रक्षक है पंडित राजेंद्र कृष्ण शरण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                  चारों पीठ के शंकराचार्य है इसके अलावा कोई शंकराचार्य बताता है वह नकली

Betul Local News/चिचोली। नगर के खाक चौक स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। कथा के प्रारंभ में राजेन्द्र कृष्ण शरण महाराज ने कहा कि पूज्य शंकराचार्य धर्म के रक्षक हैं। सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करने वाले एवं नाम जप करने वाले संतों की सेवा से ही भगवद्‌प्राप्ति संभव है।

उन्होंने कहा कि संतों के बाह्य स्वरूप को देखकर भ्रमित नहीं होना चाहिए। जो लोग संतों के वास्तविक स्वरूप को नहीं पहचान पाते, वे भ्रम में पड़ जाते हैं। वर्तमान समय में नकली एवं ढोंगी संतों का सम्मान और सच्चे संतों का तिरस्कार हो रहा है, जो चिंतनीय है। चारों पीठों के मान्य शंकराचार्यों के अतिरिक्त यदि कोई स्वयं को शंकराचार्य की उपाधि से अलंकृत करता है तो वह समाज को भ्रमित करने का कार्य करता है। समाज को ऐसे नकली बाबाओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

Read Also: Betul News Today- ताप्ती नदी का उद्गम से 7 किलोमीटर लंबा प्राकृतिक बहाव क्षेत्र बाधित

कथा के दौरान महाराज श्री ने सृष्टि उत्पत्ति का रहस्य समझाते हुए कपिल–देवहूति संवाद में वर्णित सांख्य योग की विस्तृत व्याख्या की। उन्होंने जीव की गर्भावस्था की स्थिति का भावपूर्ण और मार्मिक वर्णन किया। कथा के बीच-बीच में प्रस्तुत किए गए मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। कथा आयोजन के संरक्षक अरविंद दास महाराज ने सत्संग की महिमा बताते हुए सभी भक्तों से कथा श्रवण करने का आग्रह किया और कहा कि सत्संग एवं कथा श्रवण से ही भगवान की प्राप्ति होती है।
उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 1 से 4 बजे तक किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

Leave a Comment