मोतियाबंद जांच शिविर में 145 मरीजों ने कराया पंजीयन, 64 नेत्र मरीज ऑपरेशन के लिए चिन्हित

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                  लायंस क्लब द्वारा सरकारी अस्पताल में शिविर का आयोजन

Betul Local News/मुलताई। लायंस क्लब मुलताई ताप्ती नगरी, गवर्नमेंट हॉस्पिटल मुलताई एवं पाढर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को मुलताई में मोतियाबिंद जांच एवं परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में प्रातः 10 बजे से पंजीयन प्रारंभ हुआ, जिसमें कुल 145 मरीजों का पंजीयन किया गया। जांच उपरांत इनमें से 64 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन हेतु पाढर हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। शिविर में पाढर हॉस्पिटल से डॉ. अभिषेक एवं डॉ. अमृता मसीह द्वारा मरीजों की जांच की गई। इस दौरान लायंस क्लब मुलताई ताप्ती नगरी से अध्यक्ष नमन अग्रवाल, सचिव अभिषेक अग्रवाल , नीरज ठाकरे, राजीव जैन, दीपेश बोथरा,प्रकाश खड़के, रवि खाड़े,जयेश संघवी, आशीष जैन, महेश नायक, सुधीर पुरी, योगेश पटेल, सचिन ठाकुर, हिवरखेड़ संतोष धोटे हिवरखेड़ उपस्थित रहे। वहीं गवर्नमेंट हॉस्पिटल मुलताई से आर. डी. गडेकर, विनोद कुमार बामने ,जावदीश पहाडे, संगीता सिसोदीया, सुनीता अनघोरे, सुनीता उबनारे, ज्योति विश्वकर्मा, प्रभा नागले, गीता बुवाड़े बसंती पवार , पुनीत, बदन सिंह तथा सुरेंद्र का विशेष सहयोग रहा।

Betul Samachar News: आठ दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर रगडगांव के ग्रामीण

Leave a Comment