Betul Local News- ताप्ती तट गणेश मंदिर में संपन्न हुआ सुंदरकांड पाठ

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                      प्रति मंगलवार कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जा रहा आयोजन

Betul Local News/मुलताई। मंगलवार रात गणेश मंदिर ताप्ती तट पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिससे देर रात तक ताप्ती तट पर सुंदरकांड की चौपाईयां गूंजती रही। कांग्रेस कमेटी मुलताई द्वारा प्रति मंगलवार आयोजित सुंदरकांड पाठ में पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस के सुमीत शिवहरे ने बताया कि कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रति मंगलवार सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है इसी तारतम्य में ताप्ती तट मुख्य मार्ग स्थित गणेश मंदिर में शाम 7 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होने बताया कि सुंदरकांड पाठ के माध्यम से नगर सहित क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरूण यादव, न.पा. उपाध्यक्ष शिवकुमार माहोरे, प्रहलाद सिंह परमार, नितेश साहू, सुमित शिवहरे, आशीष जैन, महेश नायक, मनोज साबले, जीवन डोंगरदिये, पिंटू ठाकरे, यशवंत बोडखे, विनोद बेले, गणेश प्रसाद वर्मा, दिनेश कवड़कर, कपिल खण्डेलवाल, पंकज यादव, लोकेश यादव, राजेश साहू, भूवन साहू, रितेश शर्मा, चिंटू राउत, पवन कोड़ले, महावीर पवार, जगदीश बोड़खे, कृप्णा यादव, गुड्डू पवार, राहुल उईके, गोलू पंवार, सुखदेव नरवरे, देवेन्द्र शर्मा सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

Read Also: दो वर्ष पहले हुई वृद्ध महिला की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में किए पेश

Leave a Comment