Betul Local News- पवित्र नगरी में जैन मुनियों का किया स्वागत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                             नगर में रूककर छिंदवाड़ा के लिए हुए रवाना

Betul Local News/मुलताई। पवित्र नगरी में शुक्रवार जैन मुनियों का आगमन हुआ जहां जैन समुदाय के लोगों द्वारा मुनियों का भव्य स्वागत किया गया। जैन समाज के लोगों ने बताया कि मुनिगण पवित्र नगरी में रूकने के बाद छिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे। मुनि संघ प्रसिद्ध जैन तीर्थ मुक्तागिरी से विहार करते हुए पवित्र नगरी मुलताई पहुंचे जहां नगर सीमा से ही गाजे बाजे के साथ मुनियों को जैन मंदिर लाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिर में विशेष पूजन एवं आराधना सहित धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मुनियों द्वारा उपस्थित जैन समुदाय के लोगों को धर्म संयम तथा आत्मकल्याण का संदेश दिया गया। जैन समाज के निखिल जैन सहित अन्य लोगों ने बताया कि मुनियों के आगमन से समाज के लोगों में उर्जा का संचार होता है तथा सकारात्मक अनुभूति होती है साथ ही अध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होता है।

Read Also:- ग्राम बिसनूर में कुरुसना अवधुत बाबा के खंभों पर चढ़ाया ध्वज

Leave a Comment