- त्रिशूल शक्ति लेकर मंडल हुए चौरागढ़ के लिए रवाना
- नगर वासियों ने सभी भक्तों की यात्रा मंगलमय हो ऐसी भोलेनाथ से करी कामना
Betul Local News / आठनेर :- 26 फरवरी को भगवान भोलेनाथ के महाशिवरात्रि का पर्व सभी लोग बड़ी धूमधाम से मानते हैं l इसी क्रम में आज आठनेर क्षेत्र एवं आठनेर नगर से त्रिशूल शक्तियां बड़ा महादेव पचमढ़ी के लिए आज नगर में प्रभात फेरी निकालकर सभी त्रिशूल शक्तियों का घर-घर एवं मंदिरों में पूजा अर्चना एवं सभी ने त्रिशूल शक्ति को इच्छा अनुसार भेंट देकर पचमढ़ी के लिए रवाना किया।
आज नगर में भोला मंडल बजरंग मंडल महाकाल मंडल और भी त्रिशूल शक्तियों के सभी मंडल जो आज 16 फरवरी को नगर में प्रभात फेरी निकालकर त्रिशूल का सभी नगर वासियों ने पूजन पाठ किया और विधि विधान पूर्वक त्रिशूल शक्तियों मंडल के सभी भाइयों को विदा पचमढ़ी के लिए किया l
BETUL NEWS : भक्ति त्रिशूल की घर घर पहुचा रहे है महिमा चौरागढ़ मे करेगे भेंट –
और सभी से भगवान भोलेनाथ के पास सभी अच्छे से पहुंचे और सभी अच्छे से सभी मंडल वापस आए ऐसी सभी नगर वासियों ने कामना की है l इस संदर्भ में भोला मंडल के मुकेश राठौर संजय बलबनडे राजेंद्र बलबनडे ने बताया कि लगातार हम कई वर्षों से भगवान भोलेनाथ के पास जाकर त्रिशूल शक्ति भेंट करते हैं और सभी नगर वासियों की ओर से भगवान भोलेनाथ सभी की इच्छा पूर्ण करें और सभी को अच्छा रखें ऐसी मनोकामना लेकर हम लोग प्रतिवर्ष जाते हैं l
आठनेर नगर के भजन गायक महेश लहर पूरे एवं उनकी पूरी टीम भी भोला मंडल के साथ पचमढ़ी के लिए रवाना हुए सभी नगर वासियों ने सभी मंडलों को रवाना किया और सभी नगर वासियों ने भगवान भोलेनाथ से इन सभी भक्तों की यात्रा सफल हो मंगलमय हो ऐसी सभी ने कामना की है l