रामनवमी पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Local News/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही माँ पूर्णा नगरी भैंसदेही में रामनवमी के पावन पर्व पर राम मंदिर बाजार चौक में रामकथा का आयोजन किया जा रहा था। जहां रामनवमी के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जिधर से भी शोभायात्रा निकलती, भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठता। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई। राम लला की अगवानी के लिए मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया था। भगवा ध्वज व बैनर लगाए गए। शोभायात्रा में भगवान राम, सीता जी, हनुमान जी की झांकी भी बनाई गई, जो लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र रही। लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पूजन भी किया। जिस मार्ग से यह शोभायात्रा निकली, जय-जय श्रीराम के जयघोष से मार्ग गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

BETUL NEWS: ऐसे कैसे स्कूल चले हम?” जर्जर भवनों में कैद बचपन !…

Leave a Comment