भाजपाईयों ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की मनाई पुण्यतिथि

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

आजीवन समर्पण निधि अभियान की हुई शुरूआत

BETUL NEWS / मुलताई :- नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। भाजपा नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा ने आजीवन समर्पण निधि अभियान की शुरूआत भी की। नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई। इसके अलावा नगर सहित पूरे विधान सभा क्षेत्र के बूथों पर भी पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा स्थानीय निकाय जिला प्रकोष्ठ संयोजक जगदीश पवार, जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, पूर्व नपा अध्यक्ष डॉ. जीए बारस्कर, नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, पार्षद महेंद्र जैन, रामदास साहू, निलेश चावरिया, राघवेंद्र रघुवंशी, श्याम रघुवंशी सहित अन्य ने पं. उपाध्याय के जीवन पर अपने विचार रखे।

सरकारी कॉलेज में विद्यार्थियों को कराया सहज योग ध्यान का अभ्यास

इसके साथ आजीवन समर्पण निधि अभियान की शुरूआत भी की गई। भाजपा मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राघवेंद्र रघुवंशी ने कहा पं. उपाध्याय ने व्यक्ति से समाज और समाज से राष्ट्र निर्माण के विचार दिया है। उन्होंने एकात्म मानववाद का समग्र विचार दिया है। अंत्योदय का मंत्र देकर भारतीय राजनीति को नया आयाम दिया है। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी पं. उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला।

Leave a Comment