BETU7LNEWS/मुलताई (सलमान शाह) :- नगर पालिका ने वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्ताव पीआईसी की बैठक में सोमवार दोपहर पेश किया। नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर और भाजपा के सभापति ने बताया कि बजट में कुल अनुमानित आय 95.59 करोड़ रुपए रखी गई है। यह राशि संपत्ति कर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, जलकर और दुकान किराया जैसे विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होगी। इसके अलावा बस स्टैंड सेवा शुल्क, अवैध कॉलोनी पेनल्टी, केंद्र-राज्य अनुदान, प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत 2.0 से भी आय होगी।
Accident News: कामथ में तेज रफ्तार कार की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल
नगर पालिका विकास कार्यों पर 95.58 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसमें सड़क, नाली और पुलिया का निर्माण शामिल है। स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और पेयजल पाइपलाइन का विस्तार भी किया जाएगा। ताप्ती नदी का सौंदर्याकरण, मिनी स्टेडियम, म्यूजिकल फाउंटेन और रैन बसेरा का निर्माण भी प्रस्तावित है।बजट में आय-व्यय का संतुलन बनाया गया है। खर्च के बाद 94,664 रुपए की बचत रहेगी। नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने कहा कि मुलताई को विकसित और सुंदर शहर बनाना उनका लक्ष्य है।