BETUL NEWS/मुलताई :– नवरात्र पर 30 मार्च से 3 अप्रैल तक ब्रम्हकुमारी संस्था द्वारा नौ चेतन्य देवियों की झांकी तथा विशाल ज्योतिर्लिंग दर्शन का आयोजन बैतूल रोड मंगलवार बाजार परिसर में किया गया है। संस्था द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार चैत्र के नवरात्र में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नौ चेतन्य झांकियों के प्रदर्शन का आयोजन किया जा रह है। झांकियों में 30 फीट उंचा शिवलिंग, महिषासुर वध नाट्य मंचन, जमीन से प्रकट होती मां दुर्गा, नारियल के अंदर मां गायत्री, गुफा में विराजित मां वैष्णवी, 35 फीट उंची पहाड़ी पर चैतन्य देवियों के दर्शन, पहाड़ चीरकर निकलती हुई मां काली, द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन, घूमते कमल पर मां लक्ष्मी के दर्शन तथा विडियो द्वारा राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही लाईट साउंड एवं हाईड्रोलिक्स के संयोजन का 15 मिनिट का विशेष शो आयोजित किया जाएगा।
BETUL NEWS: नवरात्र पर ब्रम्हकुमारी संस्था द्वारा नौ चेतन्य देवियों की झांकी का प्रदर्शन
Published on:
