BETUL NEWS: जैन मुनियों का भैंसदेही नगर आगमन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

रविराज स्टोन क्रेशर ने मार्ग की सफाई कर लिया आशीर्वाद
गुदगांव चौपाटी पर कुंबी समाज संगठन ने पखारे मुनियों के पॉव

BETUL NEWS/ भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही संतों का आगमन किसी भी क्षेत्र के लिए अत्यंत हर्ष और सौभाग्य का विषय होता है। संतों का आगमन न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी बहुत मायने रखता है। संतों के आगमन से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के जीवन में शांति और समृद्धि आती है। आज भैंसदेही की पावन धरती पर जैन मुनियों का आगमन हुआ। जैन मुनि अपने जीवन में किसी भी जीव को चोट नहीं पहुँचाने का प्रयास करते हैं। इसलिए, जब जैन मुनि यात्रा करते है तो उनके मार्ग में कोई जीव पैरों में ना आए, इसलिए आज गुदगांव से भैंसदेही तक रविराज स्टोन क्रेशर द्वारा मार्ग को साफ किया और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Betul Ki Khabar: सेंदुरजना और जम्बाड़ी में आग से गेहूं की फसल सहित कृषि उपकरण खाक

राज धाड़से, सौरभ धाड़से और शुभम धाड़से ने पोहर जोड़ से लेकर भैंसदेही तक पानी के टैंकरों से सडक़ धुलवाई गई। साथ ही सडक़ पर पुष्प बिछाये। वहीं गुदगांव चौपाटी पर कुंबी समाज संगठन के अध्यक्ष वासुदेव घोटे सहित समाज के लोगों ने जैन मुनियों के पॉव पखारे और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। संतों का आशीर्वाद हमें सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है, जिससे हमारे जीवन में सुख और शांति आती है समाज के सभी वर्गों ने मिलकर संतों का सम्मान किया। यह दर्शाता है कि संतों को जाति, धर्म या सामाजिक स्थिति के बावजूद सभी के द्वारा सम्मानित किया गया।

Leave a Comment