BETUL NEWS/मुलताई :- ग्राम पंचायत और ग्राम वासियों द्वारा मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख का सम्मान किया गया। विधायक चंद्रशेखर के प्रयासों से ग्राम बिछुआ के लिए डैम की स्वीकृति मिली। जिससे पूरे ग्राम में खुशी का माहौल हैं। ग्राम उपसरपंच सतीश डोंगरदिए द्वारा विद्यायक चन्द्रशेखर देशमुख के सम्मान का न्यौता दिया था जिस पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा ग्राम बिछुआ पहुंचकर सभी ग्राम वासियों को डैम स्वीकृति की बधाई दी। ग्राम वासियों द्वारा विधायक चंद्रशेखर का दिल से आभार जताया और उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि ग्राम के विकास के लिए, अन्नदाता के विकास के लिए पानी की आवश्यकता होती हैं और इस डैम की स्वीकृति से ग्राम बिछुआ सहित आसपास के सभी ग्राम वासियों को पीने के पानी के साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए जल आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
BETUL NEWS TODAY: मुलताई-प्रभातपट्टन ब्लॉक के 92 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन
हमारा उद्देश्य ग्राम वासियों के जल संकट को हर हाल में दूर करना हैं जिसके लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन की सरकार निरंतर प्रयासरत हैं। इस कार्यक्रम विधायक चंद्रशेखर देशमुख के साथ भाजपा नगर महामंत्री निलेश चावरिया, उपसरपंच सतीश डोंगरदिए, नगर मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, भाजपा कार्यकर्ता पिलाजी साहू सहित अन्य सभी ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।