कांग्रेस के सदस्यों द्वारा मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर नारे बाजी की

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/घोड़ाडोंगरी- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी कांग्रेस के सदस्यों द्वारा आज दोपहर 2 बजे हॉस्पिटल चोराहे पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह का पुतला दहन कर नारे बाजी की गयी एवं उनके इस्तीफे की मांग की गयी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने हेतु थाना रानीपुर के नाम पर पुलिस चौकी घोड़ाडोंगरी में आवेदन भी दिया गया।

ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र महतो ने बताया कि मंत्री विजय शाह द्वारा सेना के अधिकारी बहन सोफिया के खिलाफ दिये गये की हम घोर निंदा करते है एवं उनके मंत्री पद से इस्तीफा की मांग करते है वही कांग्रेस के नगर कांग्रेस के अध्यक्ष दुष्यन्त महाले ने उनके ऊपर देश द्रोह की एफआईआर कर मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी उनके साथ प्रमुख रूप से नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनू खनूजा,मण्डम अध्यक्ष अशोक राठौर शिवनाथ यादव पार्षद योगेश कवड़े राहुल इवने सुशील धुर्वे सुभाष महतो विक्रांत महतो संजय साल्वे गोविंद पन्द्राम आज़ाद इरपाचे नितिन महतो निताई कर अनिल झल्लारे मुकेश मोहबिया आदि लोग मौजूद थे।

Accident News: सड़क दुर्घटना में कार पलटने से तीन लोग घायल

Leave a Comment