भारत आत्मनिर्भर होकर सुदृढ़ राष्ट्र बन गया है- गढ़ेकर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                            संकल्प से सिद्धी तक अभियान के लिए बैठक का आयोजन

BETUL NEWS/मुलताई। भाजपा कार्यालय में गुरूवार प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धी तक की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू द्वारा दी गई। नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में निरंतर बढ़ रहा है। विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जन जन को लाभान्वित करने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प के कारण भारत अब आत्मनिर्भर होकर सुदृढ़ राष्ट्र बन गया है।

Betul Local News: युवाओं ने अस्पताल में किया फल वितरण

विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि देश में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही है जिसका लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को मिल रहा है। ऐसे में हमें इन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करके आम जन तक पहुंचाना चाहिए। बबला शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा निर्धन, लाचार लोगों के लिए किए गए प्रयासों को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं हमारी चूक भी हो रही है कि हम तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं, विकास कार्य एवं उपलब्धियां जनता तक नही पहुंचा पा रहे हैं इसलिए हमें पूरी निष्ठा के साथ लोगों तक योजनाएं पहुंचाने के लिए कार्य करना होगा।

Leave a Comment