BETUL NEWS/मुलताई। नगर में प्रतिबंध के बावजूद मटन मार्केट में जमकर मछलियों की बिक्री हो रही है। नियमानुसार 15 जून से 15 अगस्त तक मछलियों का प्रजनन काल होने से इनके आखेट पर मत्स्य विभाग द्वारा प्रतिबंध लगाया जाता है। प्रतिबंध के तहत मछलियां पकड़ना एवं इसकी बिक्री करना पूर्णतः वर्जित होता है। लेकिन मुलताई में प्रतिबंध के बावजूद मछुआरे प्रतिदिन बड़ी संख्या में मछलियां की बिक्री कर रहे हैं लेकिन मत्स्य विभाग के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं जिससे प्रजनन काल में भी मछलियों की बिक्री जारी है। जागरूक नागरिकों ने बताया कि मत्स्य विभाग द्वारा केवल औपचारिक रूप से प्रतिबंध की घोषणा कर दी जाती है जबकि इन दिनों मछलियों की बिक्री सामान्य दिनों की तरह ही होती रहती है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की मिलीभगत के कारण मछलियों की बिक्री बंद नही होती तथा शासन के नियमों का खुलेआम उल्लंघन होता रहता है। नागरिकों ने मछलियों के प्रजनन काल के समय दो माह तक मछलियों की बिक्री पूर्णतः बंद रखने की मांग की गई है तथा मटन मार्केट सहित अन्य स्थानों पर यदि कोई मछलियां बेचता पाया गया तो उसे पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
अखाड़ी पर्व के लिए बाजार में देसी मुर्गों की हो रही जमकर बिक्री