मोहन सिंह परिहार बने किसान न्याय योद्धा कांग्रेस जिला संयोजक

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News/मुलताई:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के किसान कांग्रेस विभाग द्वारा मुलताई के मोहन सिंह परिहार को “किसान न्याय योद्धा” के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष सुखपाल सिंह खैरा राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान कांग्रेस के निर्देश पर की गई है। प्रदेश स्तर पर यह निर्णय श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष, किसान कांग्रेस मध्य प्रदेश की अनुशंसा पर लिया गया है। इस नियुक्ति के माध्यम से परिहार को किसान हितों की रक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय महासचिव राममोहन बक्क्मा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि मोहन सिंह परिहार से अपेक्षा की जाती है कि वे कांग्रेस की रीति-नीति एवं आदर्शों के अनुरूप पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।इस नियुक्ति पर श्री परिहार को बधाइयाँ दी जा रही हैं और क्षेत्रीय किसान संगठनों में खुशी की लहर है।

Betul Ki Taja Khabar- वाहन चालकों पर पुलिस कर रही चालानी कार्यवाही

Leave a Comment