25 फीट ऊंची दही हांडी फोड़कर गोंडवाना टाइगर्स ग्रुप मोरडोंगरी टीम विजेता बनी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                         विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का भव्य आयोजन

BETUL NEWS/मुलताई। पवित्र नगरी में जन्माष्टमी पर्व सप्ताह के तहत जगह जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है l इसी तारतम्य में सोमवार रात विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित दही हांडी मटकी फोड़ प्रतियोगिता फव्वारा चौक पर आयोजित की गई जिसमें ग्राम मोरडोंगरी की टीम गोंडवाना टाइगर्स ग्रुप ने 25 फीट ऊंची दही हांडी मटकी फोड़ कर 11 हजार111 रूपये का पुरस्कार हासिल किया ।सोमवार रात में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में नगर के बजरंग दल चौक में आयोजित प्रतियोगिता में गोंडवाना टायगर्स‌‌‌ ग्रुप मोरडोगरी, गणेश उत्सव समिति आमला और बजरंगी और गौ पुत्र मुलताई ने उपस्थिति दर्ज कराई । इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने 25 फीट ऊंची दही हांडी तक पहुंचने के लिए कोशिश कर रहे तीनों टीमों के युवाओं का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष उदय जोशी ,नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर , भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष गणेश साहू ,उपेंद्र पाठक ने विजेता टीम को उपहार राशि 11 हजार 111 रुपये भेट की गयी।

Read Also: बैतूल-इंदौर हाईवे पर श्मशान घाट के पास कार और डंपर की जोरदार टक्कर में मां-बेटे की मौत

बजंरग दल के जिला सयोंजक ऋषि साहू ,गौरक्षक महेंद्र साहू ,गगन साहू ,भूपेश साहू , सागर बजरंगी,योगेश दियावर ,पंकज बिहारे, दीपांशु साहू , सचिन विश्वकर्मा, प्रवीण राउत, गजनी साहू , दीपक अखाड़ा ,दीपक माकोड़े, बाल्या मोरे,जतिन साहू, राहुल, नवीन, नागेश, दादू, नयन, गौरव मनगुलकर, मोनू,संदीप, राहुल सहित अन्य बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने आयोजन में सहयोग दिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चौक पर बने मंच पर सुंदरकांड का पाठ किया।

कई वर्षों के बाद हुई भव्य दही हांडी का आयोजन

पवित्र नगरी में पहले जन्माष्टमी पर्व पर जगह जगह दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था लेकिन समय के साथ साथ यह परम्परा लुप्त होते जा रही थी वहीं युवा वर्ग भी मटकी फोड़ में कम रुचि लेने लगा था। लेकिन लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर नगर के मध्य भव्य दही हांडी प्रतियोगिता के आयोजन ने परम्पराओं को मानो पुनर्जीवित कर दिया है। सोमवार मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं में भारी उत्साह नजर आया साथ ही बच्चे भी उक्त प्रतियोगिता को लेकर उत्सुक नजर आए जिससे भविष्य में फिर एक बार मटकी फोड़ प्रतियोगिताओं के आयोजन की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment