Betul News- दुनावा में सेवा पखवाड़ा शिविर का भव्य आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News/मुलताई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा शिविर का भव्य आयोजन दुनावा में किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित पावर, कंचन कालेकर एवं नानी ने सेवा पखवाड़े के महत्त्व को समझाते हुए समाज के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी वर्षा गड़ेकर ने बताया कि शिविर के दौरान मंडल के सभी पदाधिकारियों को उनकी-उनकी जिम्मेदारियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया। इसके साथ ही संगठन को और भी सशक्त बनाने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ समाज सेवा का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नपा ने बेसहारा मवेशियों को पकड़ने का शुरू किया अभियान

Leave a Comment