BETUL NEWS/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- व्यवहार न्यायालय भैंसदेही में 13 सितंबर 2025 को लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें आपसी विवादों के कई मामले सुलझाए गए। लोक अदालत की कार्यवाही न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी भैंसदेही, पीठासीन अधिकारी श्रीमती सुनीता ताराम और श्री महेंद्र सिंह मेहसन की अदालतों में संपन्न हुई।
कार्यवाही के दौरान रसुलाबाई बनाम सुनील मामले में लंबे समय से अलग रह रहे दंपत्ति के बीच समझौता कराया गया। रसुलाबाई पिछले तीन-चार वर्षों से अपने पति से अलग रह रही थीं। इसी प्रकार कमला बनाम अलकेश प्रकरण में भी पक्षकारों के बीच समझौता हुआ। इस मामले में कमलाबाई लगभग तीन वर्षों से परिवार नियोजन संबंधी विवाद के कारण अपने पति से अलग रह रही थीं।
Betul Ki Khabar- गांव में पक्की सड़क बनाने की मांग
दोनों मामलों में माननीय न्यायाधीश श्रीमती सुनीता ताराम ने धैर्यपूर्वक समझाइश दी और अधिवक्ता श्री उमेश जैन के सहयोग से पक्षकारों के बीच सुलह एवं राजीनामा संपन्न कराया। सुलह होने के बाद दोनों दंपत्तियों ने आपसी मतभेद खत्म कर पुनः साथ मिलकर सुखमय जीवन व्यतीत करने का निर्णय लिया।
लोक अदालत की इस कार्यवाही ने न केवल पक्षकारों के बीच आपसी मनमुटाव समाप्त किया, बल्कि समाज में पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का संदेश भी दिया।

