Betul News: नगर में नागपूर रोड स्थित लान में दीपावली मिलन समारोह में दूर दराज से दोस्त आकर एक दूसरे से मिले। लगभग एक वर्ष बाद एक दूसरे से मिले दोस्तों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए जमकर जश्न मनाया। इस दौरान दोस्तों ने गीत गाकर नृत्य करके समारोह में चार चांद लगा दिए। नगर के चिंटू खना, राज दुबे सहित अन्य युवाओं ने बताया कि प्रतिवर्ष दीपावली के दूसरे दिन सभी दोस्त एक दूसरे से मिलते हैं जिसमें अधिकांश वे दोस्त होते हैं जो मुलताई के बाद कार्यरत हैं। दीपावली समारोह के लिए विशेष तौर पर दोस्त मुलताई पहुंचते हैं तथा जमकर दीपावली का जश्न मनाते हैं जिससे दोस्ती और अधिक मजबूत होती है। उन्होने बताया कि वर्षों से दोस्त मिलकर दीपावली मिलन समारोह मनाते हैं तथा एक दूसरे से मिलते हैं। इस दौरान पुरानी यादों को ताजा किया जाता है वहीं पूरे साल भर की घटनाओं पर चर्चा की जाती है। युवाओं ने बताया कि आजकल के दौर में सभी लोग व्यस्त रहते हैं जिससे एक दूसरे से मिलना नही हो पाता ऐसे में दीपावली पर्व एक माध्यम बनता है मिलने का जिसके लिए सभी दोस्त अपने आवश्यक कार्य छोड़कर एक दूसरे से मिलने पहुंचते हैं जिससे एक ओर जहां दोस्ती में ताजगी का अहसास होता है वहीं आत्मियता भी बढ़ती है।
Betul Ki Khabar: पालक-शिक्षक-छात्र बैठक में स्कूल की शिक्षा व्यवस्था पर पालकों ने की चर्चा

