BETUL NEWS: कब सुधरेगा झल्लार–बैतूल रोड, और कितने हादसों का इंतजार ?

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/झल्लार:- बैतूल परतवाड़ा मार्ग पर बात करे को रोड की हालत इतनी बत्तर हो चुकी है कि यहां आए दिन नए हादसे होते आ रहे हैं। बता दे कि ताप्ती से गुदगांव का रोड और मुख्य तह केरपानी से झल्लार का मुख्य डामर मार्ग पूरी तरह खराब हो चुका है। जगह जगह गड्ढों से भरा ये रास्ता आए दिन नई मुसीबत खड़ी कर रहा है। इस मार्ग से बाइक सवार, फोर व्हीलर, बसे, लोडिंग गाड़ियां और अनेक गाड़िया 24 घंटे चलती है। यह रोड पर सफर एक आदमी से लेकर तो सरकारी कर्मचारी, अधिकारी सहित नेताओं और सभी लोग करते है। रोड नया कब बनेगा इसका कोई अनुमान नहीं लगा सकते परन्तु इन गड्ढों की मरम्मत भी नहीं हो पा रही। रोड खराब होने के कारण अभी विगत 2 दिन पहले एक मासूम ने अपनी जान गवाह दी। सोनालिका ट्रैक्टर में ईटा भरकर आ रही गाड़ी से झल्लार के समीप रोड पर गड्ढों के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ा तथा वह पुलिया की खाई में गिर गया, जिससे ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। साथ ही कई बाइक सवार भी गिर चुके है। रोड से बने गड्ढों के कारण हर गाड़ी का संतुतलन बिगड़ता है जिससे वह असंतुलित होकर गिर जाती। ऐसे हादसे आए दिन लगातार हो रहे है। परन्तु फिर भी इस रोड की मरम्मत नहीं की जा रही है। ऐसे में और बड़े हादसे रूप ले सकते है।

भैंसदेही कॉलेज में चार माह से बिना ग्रंथपाल के चल रहा ग्रंथालय, छात्र किताबों से वंचित

Leave a Comment