सरदार पटेल की 150 वी जयंती मनाई रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/भैंसदेही/मनीष राठौर:- भैंसदेही भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में आज यहां स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती मनाई गई। नगर के पुलिस थाना प्रागंण में नगर परिषद के अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने उपस्थित जनों को एकता दिवस की शपथ दिलाई इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। यह मैराथन दौड़ पुलिस थाना प्रागंण से शुरू हुई जिसका समापन पी एम श्री कन्या विद्यालय प्रागंण में हुआ। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से हमारा देश एकता के सूत्र में बंधा हुआ है उन्हीं के प्रयासों से अलग अलग बिखरी रियासतें एक हुई। और आज हमारा देश अनेकता में एकता के सुंदर चित्रण को प्रस्तुत कर रहा है। इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मारोती बारस्कर ने भी सरदार पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता संजय तिवारी ने सरदार पटेल को महान नेता बताते हुए कहा कि स्थापना में उनका योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम के संयोजक देवी सिंह ठाकुर ने भी सरदार पटेल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्हें कर्मठ एवं महान बताया। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवीसिंह ठाकुर,जनपद सदस्य ऋषभदास सावरकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप घोरे , महामंत्री दिनेश पटेल,शैलेन्द्र पण्डागरे, दिनेश नरवरे, पार्षद आशु राठौर, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र मालवीय सहित जनप्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी गण उपस्थित थे।

Read Also: आज देवउठनी ग्यारस पर खाटुश्याम जी का मनेगा जन्मउत्सव

Leave a Comment