BETUL NEWS: छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, पालकों ने पुलिस से की शिकायत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/भैंसदेही/मनीष राठौर :-वनग्राम मातका से सावलमेंढा हाई स्कूल पैदल जाने वाली छात्राओं के साथ 6-7 युवकों द्वारा छेड़छाड़ व धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित पालकों ने भैंसदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई है घटना का विवरणशुक्रवार शाम कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राएं स्कूल से लौट रही थीं। इसी दौरान ग्राम पाटाखेड़ा के 6-7 युवक काली पल्सर और अन्य दो बाइक पर सवार होकर रास्ते में आए और छेड़छाड़ करने लगे। शिकायत करने पर युवकों ने छात्राओं को जान से मारने की धमकी दी। पूर्व में भी इन युवकों की ऐसी हरकतें हो चुकी हैं, जो कुछ समय पहले बंद हो गई थीं पालकों की प्रतिक्रियाछात्राओं के पालकों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी बेटियां रोज़ लगभग चार किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल आती हैं और उन्हें बार-बार रास्ते में परेशान किया जाता है पुलिस कार्रवाईपुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पालकों की मांग है कि दोषी युवकों पर सख्त कार्रवाई कर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

Read Also; शासकीय महाविद्यालय में मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

Leave a Comment