BETUL NEWS/चिचोली :- बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर क्षेत्र में लोग धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थान पर वनविहार एवं वनभोजन मे व्यस्त रहे पिकनिक स्पॉट पर्यटन स्थल और धार्मिक स्थान पर अपने परिवार एवं साथियों के साथ लोगो ने वनभोज का आनंद लिया इसी के साथ श्रद्धालुओं कार्तिक पूर्णिमा पर्व श्रद्धा भक्ति भाव के साथ मनाया नदियों के पवित्र तटो पर पूजा अर्चना कर आस्था की डुबकी लगाई l
अनेक स्थानो पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजित हुए कार्तिक पूर्णिमा पर सुबह से ही बच्चे युवा महिलाओं सभी परिवार व दोस्तो सहित पिकनिक वनभोजन के लिए पर्यटन स्थल की और पहुचने लगे थे। दोपहर होते-होते शहर के आसपास स्थित पर्यटन स्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली पर्यटन स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजित हुए कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वन भोजन की परंपरा है ,छोटामंढ़देव बिघवा ,बड़ामंढ़देव असाडी ,तारंमखेडा , घोघरा घाट ताप्ती ,तपश्री आश्रम , आदि स्थानो पर वनभोज मनाने के लिए ज्यादातर लोग सहपरिवार एवं समुह मे दोस्तो के साथ पहुचे इस दौरान गौरी सूर्यवंशी संगीता आर्य , सोनीका आर्य , भारती मालवीय ,रोशनी आर्य ,करुणा आर्य ,शारदाआर्य रानीआर्य , रश्मीआर्य , ममता आर्य , रीना आर्य कुसुम चौरागडे ,ललीता आर्य पुस्पा रुकमणी नारे ,बाली यादव ने भी वन विहार का आयोजन किया

