BETUL NEWS- मोही के खेत में जमीन तक झूल रहे तार, युवक को लगा करंट, बाल-बाल बचा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/मुलताई। मोही में विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से खेतों में जमीन तक बिजली के तार झूल रहे हैं। बताया जा रहा है कि विगत दिनों ग्राम का एक किसान युवक करंट की चपेट में आ गया था लेकिन बाल बाल बच गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है वहीं विद्युत वितरण कंपनी से तारों को ऊंचा करने की मांग की जा रही है। गांव के डा. रंजित सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीण श्याम सिंह चौहान के खेत में पुष्पेन्द्र सिंह चौहान खेती का कार्य कर रहा था कि अचानक झूलते तारों की चपेट में आने से करंट लग गया लेकिन वह बाल बाल बच गया। उन्होंने बताया कि खेतों के उपर से जा रहे विद्युत लाईन के पोल झुकने से तार जमीन तक झूल रहे हैं ऐसी स्थिति में किसानों को जान हथेली पर लेकर खेती का कार्य करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से विद्युत वितरण कंपनी से ग्रामीण तार उंचा करने की मांग कर रहे हैं लेकिन लापरवाही का आलम यह है कि संबन्धित कंपनी इसे गंभीरता से नही ले रही है जिससे यह साफ है कि कंपनी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। चौहान ने बताया कि दो दिन पूर्व गंभीर घटना हुई लेकिन युवक बाल बाल बच गया जिसकी सूचना भी विद्युत वितरण कंपनी को देने के बावजूद तार उंचे करने का कार्य नही किया गया है। उन्होने बताया कि विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही से विद्युत लाईन के पोल तेढ़ हो चुके हैं तथा खतरनाक स्थिति में विद्युत तार नीचे की ओर झूल रहे हैं जिससे किसानों में भय व्याप्त है।

Read Also: Betul Ki Taja Khabar: ईमानदारी की मिशाल बने शंकरराव आठोले

Leave a Comment