BETUL NEWS/मुलताई। बेटियां अब बेटों की बराबरी से हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही है इसलिए समाज का नजरिया बेटी होने पर जहां पहले अलग था वहीं अब उससे अलग हो चुका है। परिवार में कन्या का जन्म लेना शुभ होता है तथा बेटियां अपनी किस्मत के साथ सभी की किस्मत बदलती है। बेटियों के प्रति सकारात्मक नजरिए के लिए नगर की उन्नतिशील उपचार वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बेटी के जन्म लेने पर प्रोत्साहित करने के लिए नगद राशि एवं उपहार प्रदान किया जाता है। इस तारतम्य में संस्था की पंजीकृत महिला को बेटी होने पर 1100 रूपए नगद राशि तथा एक झूला भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक एनएच नागले, समाजसेवी अनिल मानकर, चंद्रशेखर नागले, पुष्पेन्द्र बोड्खे, निशांत बोड़खे एवं लाभार्थी परिवार के सदस्यगण मौजूर रहे। संस्था के कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Betul Ki Taja Khabar: प्रतिबंध के बावजूद नपाकर्मियों द्वारा जलाया जा रहा कचरा

