सांदीपनी स्कूल में पुलिस विभाग द्वारा मुस्कान विशेष अभियान का आयोजन
BETUL NEWS/मुलताई। स्थानीय सांदीपनी स्कूल में आज पुलिस विभाग द्वारा मुस्कान अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, तथा दैनिक जीवन में आने वाली विभिन्न सामाजिक एवं महिला सुरक्षा संबंधी चुनौतियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आत्मरक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। ब्लैक बेल्ट मृत्युंजय पटेल एवं ब्लैक बेल्ट सूर्या पटेल ने बच्चों को आत्मरक्षा की मूलभूत तकनीकें सिखाईं और स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुलताई थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार एवं सब इंस्पेक्टर मोनिका पवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सतर्क रहने, जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की सलाह दी। कार्यक्रम के सफल संचालन में सांदीपनी स्कूल के प्रिंसिपल संदीप गणेश सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी सक्रिय योगदान दिया, जिससे कार्यक्रम को उत्कृष्ट सफलता मिली।
Read Also: रजापुर जोड़ पर भगवान बिरसा मुंडा की 150 की जयंती पर नवनिर्मित प्रतिमा का पूजन

