BETUL NEWS: प्रधान मंत्री सड़क से गुजर रहे ओवरलोड वाहन, संकरी सड़क हुई जर्जर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                             सांडिया सरपंच ने जनसुनवाई में की एसडीएम से शिकायत

BETUL NEWS/मुलताई। बिरूल चंदोरा सांडिया प्रधान मंत्री सड़क जो 8 टन भार के वाहनों के लिए बना है उस पर बिरूल बाजार से 20 टन के वाहनों का आवागमन हो रहा है जिससे सड़क जर्जर एवं जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जनसुनवाई में सांडिया सरपंच द्वारा पूरे मामले की शिकायत एसडीएम राजीव कहार से की गई है। शिकायत में कहा गया है कि उक्त प्रधानमंत्री मार्ग पर क्षमता से अधिक भार वाले वाहनों का आवागमन जारी है जबकि रोड संकरा है तथा भारी वाहनों के आवागमन से मार्ग बार बार अवरूद्ध हो रहा है जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। उक्त मार्ग से स्कूल के बच्चे भी आवागमन करते हैं जो भारी वाहनों के आवागमन के कारण परेशान होते हैं। सड़क पार करते समय दुर्घटना होने की भी संभावना बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि चूंकि भारी वाहनों के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत बिरूल पिसाटा तथा करजगांव होते हुए मुलताई के लिए मार्ग निर्धारित हैं जिसका काम भी किया जा रहा है। लेकिन वाहन चालकों के द्वारा मनमानी करते हुए प्रधानमंत्री मार्ग का प्रयोग किया जा रहा है जिससे मार्ग दिन प्रतिदिन क्षतिग्रस्त होते जा रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा उक्त प्रधानमंत्री मार्ग से तत्काल भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है।

Betul Ki Khabar: तीसरी मंजिल पर फांसी के फंदे पर झूलकर युवक ने दी जान

Leave a Comment