नपा ने पहली बार झूलों नीलामी प्रक्रिया के अंतर्गत किया झूलों का आबंटन
BETUL NEWS/मुलताई। मेले में इस वर्ष पहली बार नगर पालिका द्वारा नीलामी प्रक्रिया के तहत झूलों का आबंटन किया गया जिसमें नपा द्वारा झूला संचालकों से पहली किश्त उसी समय जमा करा ली गई जिसके बाद अब नीलामी प्रक्रिया के अनुसार संपूर्ण शुल्क वसूला जाना है। पूरे मामले में विवेकानंद पार्षद अंजली सुमीत शिवहरे के द्वारा नगर पालिका के मुख्य अधिकारी विरेन्द्र तिवारी से झूलों के शुल्क के संबन्ध में संपूर्ण जानकारी मांगी गई है। सीएमओ को सौंपे गए पत्र में पार्षद शिवहरे ने कहा है कि नगर पालिका द्वारा इस वर्ष पहली बार नीलामी प्रक्रिया से प्लाट आबंटन किया गया है जिसके संबन्ध में प्लांट आबंटन में कितने झूला संचालक शामिल हुए। झूला संचालकों को कितनी अवधि के लिए प्लाट आबंटित किए गए। प्लाट आबंटन के लिए सरकारी बोली किस दर पर निर्धारित की गई। नीलामी में किस झूला संचालक ने कितने वर्ग फीट जगह कितनी बोली लगाकर ली गई। नीलामी से नगर पालिका को विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष कितना अतिरिक्त लाभ हुआ। झूला संचालकों द्वारा एक माह पूर्ण होने पर कितनी राशि नगर पालिका में जमा की गई। पार्षद अंजली शिवहरे ने बताया कि नगर पालिका से झूलों के संबन्ध में समस्त जानकारी सीएमओ तिवारी से मांगी गई है। उन्होंने बताया कि झूला आबंटन प्रक्रिया में पूरी तरह पारदर्शिता होना आवश्यक है इसलिए उनके द्वारा जानकारी की मांगी गई है।
Read Also: जन-जन तक पहुंचेगी मां ताप्ती की महिमा – पंडित जोशी

