Betul News: अश्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन रग्बी टूर्नामेंट में मुलताई की बालिका रग्बी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, कड़ी मेहनत और टीम भावना का बेहतरीन परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।
अंडर–15 बालिका वर्ग में मुलताई की खुशी बनैत, हर्षिता देशमुख और गुंजन साहू ने मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार खेल दिखाया। कांस्य पदक के लिए खेले गए कड़े मुकाबले में मध्यप्रदेश टीम ने दमन–दीव की टीम को पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। यह मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने अंत तक जुझारू प्रदर्शन किया।
वहीं अंडर–18 बालिका वर्ग में मुलताई की वंदना पांडेय ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया, जो एक सराहनीय उपलब्धि है। इस टीम की कोच के रूप में मुलताई के चिखलीकला स्थित विद्यालय की खेल शिक्षिका सुश्री अश्विनी विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया था। उनके कुशल मार्गदर्शन, तकनीकी प्रशिक्षण और प्रेरणादायक नेतृत्व में खिलाड़ियों ने यह सफलता हासिल की। कोच अश्विनी विश्वकर्मा की भूमिका को खिलाड़ियों एवं खेल विशेषज्ञों ने अत्यंत सराहा।
Betul News: अश्मिता खेलो इंडिया वेस्ट जोन रग्बी टूर्नामेंट में मुलताई की बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन
Published on:

