BETUL NEWS/मुलताई। ग्राम मोरखा में 23 जनवरी से 31 जनवरी तक 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन श्रीराम मंदिर दरबार मोरखा में गुलशन रघुवंशी की स्मृति में संपन्न होगा। कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा व्यास महेश प्रसाद शास्त्री द्वारा किया जाएगा। आयोजन के मुख्य आयोजक रामेश्वर रघुवंशी हैं। कार्यक्रम से जुड़े सुजीत रघुवंशी ने बताया कि कथा के प्रथम दिन 23 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 7 बजे पंचांग पूजन एवं मंडल स्थापना होगी। दोपहर 12 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2 से 5 बजे श्रीमद् भागवत महात्म्य, ज्ञान, वैराग्य एवं भक्ति की कथा तथा रात्रि 8 से 11 बजे मंगलाचरण एवं भगवान के 24 अवतारों की कथा सुनाई जाएगी।
24 जनवरी, शनिवार को दोपहर सत्र में सुखदेव जन्म एवं महाभारत की संक्षिप्त कथा तथा रात्रि में विदुर-मैत्रेय संवाद का प्रसंग होगा। 25 जनवरी, रविवार को सृष्टि विस्तार, कपिल गीता, ध्रुव चरित्र एवं पुरंजन उपाख्यान का वर्णन किया जाएगा। 26 जनवरी, सोमवार को जड़-भरत, अजामिल एवं प्रहलाद चरित्र के साथ गजेंद्र मोक्ष की कथा होगी। 27 जनवरी, मंगलवार को वामन एवं मत्स्य अवतार, सूर्यवंश-चंद्रवंश वर्णन, श्रीराम कथा तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंद महोत्सव मनाया जाएगा। 28 जनवरी, बुधवार को श्रीकृष्ण बाल लीलाएं, माखन चोरी, दामोदर लीला, कालिया नाग दमन एवं गोवर्धन पर्वत की कथा होगी। 29 जनवरी, गुरुवार को चीरहरण, रासलीला, मथुरा गमन एवं कंस वध की कथा सुनाई जाएगी।
Betul Update News- विधायक की उपस्थिति में रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न
30 जनवरी, शुक्रवार को सुबह हवन एवं पूर्णाहुति के बाद गोपी-उद्धव संवाद, श्रीरुक्मिणी विवाह, स्यमंतक मणि, पांडवों का राजसूय यज्ञ, सुदामा चरित्र तथा भगवान के गोलोक धाम गमन का वर्णन होगा। 31 जनवरी, शनिवार को परीक्षित मोक्ष प्रसंग के साथ श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत समापन किया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों के शामिल होने की संभावना है।

