BETUL NEWS- घोड़ाडोंगरी मार्ग पर ब्रेकर और स्टाफपर को लेकर दिया ज्ञापन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/घोड़ाडोगरी :- व्यापारी कल्याण संघ ने आज बड़ी संख्या में घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पहुंचकर घोड़ाडोंगरी सारणी मुख्य मार्ग जो नगर के रहवासी और व्यस्ततम क्षेत्र से होकर गुजरता है l इस मार्ग पर एक भी स्पीड ब्रेकर व स्टॉपर नहीं होने से तेज गति के वाहन निकलते हैं ऐसे में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है l तेज गति से चलने वाले भारी वाहनों के अलावा दो पहिया वाहन भी तेज गति से सड़क पर दौड़ रहे हैं मुख्य सड़क के आसपास रह वासियों की माने तो कुछ युवा तो दो पहिया वाहन को बहुत तेज गति से मार्ग पर दौडाते हैं ऐसे में या तो किसी पैदल यात्रियों को घायल करते हैं या फिर लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलने पर स्व भी दुर्घटना का शिकार होते हैं l

जिसको लेकर स्थानीय नागरिकों में डर बना हुआ रहता है पूर्व में भी शांति समिति की बैठक व अन्य बैठकों में व्यापारी कल्याण संघ ने इस मुद्दे को उठाया था किंतु अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है वहीं पूर्व में दो पहिया वाहन से दुर्घटना हो जाने से नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार श्री राधेश्याम मालवीय का निधन हो गया था l

BETUL NEWS: विद्यार्थियों ने शिक्षा प्रद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन व सड़क परिवहन विभाग इस और ध्यान नहीं दे रहा है वहीं विगत दिनों लगातार दुर्घटनाएं बढ़ने से पैदल यात्रियों वह मुख्य मार्ग से लगे व्यापारियों को हमेशा डर बना रहता है जिसको लेकर आज घोड़ाडोंगरी व्यापारी कल्याण संघ के सदस्यों ने चौकी प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया वहीं संगठन ने मांग की है कि शीघ्र की शीघ्र मुख्य मार्ग पर बैरिकेट्स और ब्रेकर लगाए जाएं वहीं मध्य प्रदेश सड़क परिवहन का कार्य भी सड़क पर कार्यरत है व्यापारियों की मांग है कि इसी कार्य के साथ सड़क पर ब्रेकर लगाने की मांग है , व्यापारियों ने मांग की है कि पुराने हॉस्पिटल चौक व कानावाडी तिगड्डे ,मालवीय मोहल्ला जोड़ ब्रेकर की मांग है ।

Leave a Comment