BETUL NEWS: पिता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्राम विकास के लिए दिए 1 लाख 35 हजार रुपए

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                          सामाजिक कार्यक्रम में नई पहल का किया स्वागत

BETUL NEWS/मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम सहनगांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गांव के विकास के लिए नगद राशि प्रदान कर एक नई पहल की गई है ताकि अन्य लोग भी इससे प्रेरित हो सके। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा मासोद मंडल अध्यक्ष विजय घोड़की के पिता सुखदेव घोडकी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विजय घोड़की द्वारा पिता को श्रद्धांजलि देते हुए वृक्षारोपण कर आजीवन वृक्षों को पालने का संकल्प परिवार सहित लिया गया। इसके साथ ही ग्राम विकास के लिए राशि देने की घोषणा की जिसमें मोक्ष धाम में पिता की स्मृति चिन्ह के लिए 51000 की लागत से हरे भरे पेड़ पौधों की सुंदर वाटिका बनाने के लिए राशि दी गई एवं नगर हिसार चबूतरा के लिए 5000 की लागत राशि देने की घोषणा की साथ ही ग्राम में नवनिर्मित गायत्री मंदिर के लिए 17000 एवं शिव मंदिर के लिए 51000 की राशि दान की गई । इसके अलावा ग्राम की रामायण मंडली को ₹11000 की राशि हरमोनियम के लिए दी गई। इस तरह कुल 1 लाख 35 हजार की राशि गांव के विकास के लिए प्रदान की गई। विजय घोड़की ने बताया कि सामाजिक कार्यक्रमों के साथ गांव के विकास का भी सक्षम लोग प्रयास करें तो बहुत कुछ मिलजुलकर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोक्षधाम में वाटिका निर्माण से अंतिम संस्कार में जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। कार्यक्रम में विधायक चंद्रशेखर देशमुख ,भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार नरेश फाटे, कृष्णा गायकी , विश्वनाथ धोटे, पंढरीनाथ पाटनकर सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे जिनके द्वारा इस नई पहल की सराहना की गई।

Betul Daily News- मरही माता मंदिर परिसर में त्रिशूल स्थापना के लिए किया पूजन

Leave a Comment