अधिवक्ता और राजस्व निरीक्षक के आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS/मुलताई। नगर में अधिवक्ता एवं अखाड़ा संचालक राकेश पटेल तथा नपा राजस्व निरीक्षक विराम सिंह के आकस्मिक निधन से शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता राकेश रविवार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजन नागपुर अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। इधर नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक विराम सिंह प्रतिदिन की तरह सुबह योग करने के बाद अन्य कार्य कर रहे थे जहां उन्हें अचानक तकलीफ हुई जिन्हें आसपास के लोग अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अचानक हुए दो लोगों के निधन से पूरे नगर में शोक की लहर व्याप्त है।

Betul Samachar: पारड़सिंगा में सड़क के किनारे मिला बायो मेडिकल वेस्ट

Leave a Comment