BETUL NEWS: नहर को लेकर 7 गांवों के ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                   शासन प्रशासन के आश्वासन के बावजूद नही हुआ समस्या का समाधान

BETUL NEWS/मुलताई। वर्धा बांध की नहर सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार सात गांवों के ग्रामीण मुलताई से प्रभात पट्टन मार्ग पर स्थित ग्राम चौथिया मार्ग पर धरना प्रदर्शन करेंगे। जनपद सदस्य अजय बारस्कर ने बताया कि वर्धा बांध से नहर एवं सोनोली से जामगांव तक सड़क निर्माण, गोपाल तलाई से मोक्षधाम तक सड़क निर्माण तथा जामगांव से सांडिया सड़क निर्माण एवं सांडिया से सोनोरा सड़क निर्माण को लेकर चौथिया पंखा मुख्य मार्ग पर गोपाल तलाई, जामगांव, सोनोली, खरसाली, बिछुआ, सांडिया तथा चौथिया के ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होने बताया कि लंबे समय से उक्त समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन से गुहार लगाई जा रही है इसके बावजूद समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होने बताया कि विगत दिनों ग्रामीणों द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराने के बाद धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी जिस पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था इसके बावजूद समस्याओं का निराकरण नही करने से अब ग्रामीणों द्वारा मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

Accident News: हाईवे पर पलटा पशु आहार से भरा ट्रक, चालक-कंडक्टर घायल

Leave a Comment