सैन्य सम्मान के साथ ग्राम कोल्हिया में शहीद बालाराम उईके को नम आंखों से दी अंतिम बिदाई

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                           अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, भारत माता की जय से गूंजा गांव

Betul News/मुलताई। आईटीबीपी करेरा जिला शिवपुरी में पदस्थ मुलताई क्षेत्र के ग्राम कोल्हिया मालेगांव निवासी जवान बालाराम पिता मधु उईके उम्र लगभग 35 वर्ष की शुक्रवार ड्यूटी की दौरान अचानक तबियत खराब होने से गिरकर मौत हो गई थी। रविवार उनका पार्थिव शरीर ग्राम कोल्हिया लाया गया जहां सैन्य सम्मान के साथ परिजनों तथा ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम विदाई दी जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया। एक दिन पूर्व नगर तथा क्षेत्र में उनके शहीद होने की खबर मिली जिसके बाद रविवार सुबह फोरलेन से ग्राम कोल्हिया तक अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लग गई। जैसे ही सेना द्वारा उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया तो शहीद जवान अमर रहे, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से आसमान गूंज उठा। बड़ी संख्या में युवा वर्ग इस दौरान वहां मौजूद रहा तथा सभी ने नम आंखों से विदाई दी। जनपद सदस्य दिलीप निवारे ने बताया कि गांव के युवा बालाराम के शहीद होने की खबर लगते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया। उन्होंने बताया कि दोपहर अंतिम यात्रा निकाली है जिसके बाद सैन्य सम्मान का साथ अंतिम संस्कार हुआ।

Leave a Comment