भाजपा पार्टी की नींव के पत्थर जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवचरण अग्रवाल का सम्मान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                      जन्म शताब्दी पर अटल स्मृति समिति द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा रजत पत्र

Betul News/मुलताई। जनसंघ का दीप प्रज्ज्वलित कर संगठन को शीर्ष पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले नगर के वरिष्ठा भाजपाई शिवचरण अग्रवाल का अटल स्मृति समिति द्वारा बुधवार उनके निवास पर रजत पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अटल स्मृति समिति के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे। भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पंडित धीरज पटेरिया ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं की त्याग एवं तपस्या से ही संगठन मजबूत होकर शीर्ष पर पहुंचा है। ऐसे कार्यकर्ता ही संगठन की नींव के पत्थर हैं जिसके बलबूते पर आज भाजपा की भव्य इमारत खड़ी हुई है। उन्होने बताया कि अटल बिहारी जन्म शताब्दी के अवसर पर ऐसे कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में मुलताई में जनसंघ के जमाने से संघर्षरत वरिष्ठ भाजपाई शिवचरण अग्रवाल को रजत पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। उन्होने बताया कि ऐसे कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा संगठन सबसे बड़ा संगठन बना है जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दौरान समाजसेवी चिंटू खन्ना एवं योगेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Betul Ki Taja Khabar: धौल गाँव में जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Leave a Comment