ताप्ती तट पर नजर आया मनमोहक नजारा
Betul News/मुलताई। प्रकृति कई बार ऐसे आश्चर्यजनक एवं औलोकिक रूप दिखाती है जिसे देखकर सब मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। ऐसा ही नजारा ताप्ती तट पर शाम नजर आया जब ताप्ती मंदिर के उपर सूर्य की स्थिति ऐसी बनी जैसे कोई ज्योति कलश रखा हुआ हो। स्टेशन रोड की ओर से गुजरने वाले लोगों ने जब यह शानदार नजारा देखा तो बड़ी संख्या में लोगों ने इस एक पल के दृष्य को कैमरे में कैद कर लिया। ताप्ती मंदिर के सेवक छोटू ठाकुर ने बताया कि यह नजारा बेहंद मनभावन और आश्चर्यचकित कर देने वाला था जैसे मंदिर के उपर सूर्य देव साक्षात ज्योति कलश बनकर अपनी आभा बिखेर रहे हों। वर्तमान में मौसम पल पल पर बदल रहा है जहां कभी बादल छा रहे हैं तो कभी मौसम साफ हो जाता है। ऐसे में शाम भी अपनी अलग ही छटा बिखेर रही है और जब नजारा ताप्ती तट का हो तो और अधिक मनमोहक हो जाता है। पूर्व में भी शाम के समय कई बार ताप्ती तट पर शानदार नजारे नजर आए जिसे लोग कैमरे में कैद कर इंटरनेट मीडिया पर डालते रहे। वर्तमान में यह नजारा इतना औलोकिक नजर आ रहा है कि लोगों की इस दृष्य से आंखे नही हट रही है।
Crime News: युवक ने प्रेमिका से दबाव बनाकर ऐंठे पांच तोले सोने के जेवर, बाद में मुकरा

