64 दिनों में 1800 किलोमीटर की यात्रा, पदयात्रियों का होंगा भव्य स्वागत,निकलेगी शोभायात्रा
Betul News/मुलताई। मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा के तहत 64 दिनों की यात्रा संपन्न करके पदयात्री आगामी आज पवित्र नगरी पहुंच रहे हैं। लगभग 1800 किलोमीटर की पदयात्रा करके वापस लौटने पर पवित्र नगरी में पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। पदयात्रा समिति के राजू पाटनकर ने बताया कि 5 मार्च गुरूवार सुबह 11 बजे पदयात्री मां ताप्ती उद्गम स्थल पवित्र नगरी मुलताई पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर समापन समारोह का आयोजन पारेगांव रोड स्थित वृंदावन रिसोर्ट में किया जा रहा है। इस अवसर पर पदयात्रियों का भव्य स्वागत कर उनके पांव पखारे जाएंगे एवं पदयात्रियों का यात्रा वृतांत सुना जाएगा। उन्होने बताया कि दोपहर 12 बजे पदयात्रियों का स्वागत होगा, 12.30 पर सेवादारों का भी स्वागत किया जाएगा। 1.30 पर भोजन महाप्रसादी का आयोजन किया गया है जिसके बाद 3.30 बजे भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें 1800 किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले समस्त पदयात्री शामिल होंगे। शाम 6 बजे ताप्ती सरोवर पर कलश पूजन एवं विसर्जन किया जाएगा जिसके बाद महाआरती संपन्न होगी। रात्री 8 बजे से भोजन प्रसादी के उपरांत मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा का समापन होगा। उक्त सभी कार्यक्रमों में नगर सहित पूरे क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
Betul Ki Taja Khabar- आदिवासी संघर्षशील संगठन की बैठक संपन्न

